बलिया, सितम्बर 13 -- बलिया। पंचायती राज निदेशक ने कंसलटेंट एमप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन ( सेवा) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के मानदेय वृद्धि पर कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं। इस खबर से 'सेवा' कर्मियों में खुशी है। पिछले एक दशक से मानदेय में बढ़ोत्तरी नहीं होने से सेवा कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया था। प्रदेश के सभी मंडल उपनिदेशकों के माध्यम से सेवा ने मानदेय बढ़ाने के लिए मांगपत्र सौंपा था। लेकिन आजमगढ़ मंडल उपनिदेशक अभय कुमार शाही ने निदेशक अमित कुमार सिंह के साथ चल रही वीडियो कांफ्रेसिंग चल रही थी, इसी दौरान स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि के लिए बात की। उन्होंने बताया कि पिछले 10 साल से उनके मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इससे कर्मचारी काफी मायूस, परेशान और आक्रोशित भी हैं। एनआरएलएम की तरह...