निदेशक ने परखी संस्थान की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्थाएं
उन्नाव, सितम्बर 19 -- सोनिक। दही चौकी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक का प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रभाकर चंद्र मिश्रा ने शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सहायक निदेशक कमलेश मणि त्रिपाठी व उपनिदेशक प्राविधिक शिक्षा एस.पी.पाल भी उपस्थित रहे। निदेशक ने संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा-कक्षों, प्रयोगशालाओं स्मार्ट क्लास रूम छात्रावास कार्यालय तथा टीटीएल फेज-2 एक्सीलेंसी सेंटर का जायजा लिया। संस्थान में उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य पीयूष, इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष प्रेम चंद्र सोनकर, कंप्यूटर विभागाध्यक्ष अजय कुमार दुबे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.