लातेहार, जनवरी 9 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में शुक्रवार को पहुंच कर आइटीडीए के निदेशक प्रवीण गगराई ने एफसीआई गोदाम में राशन की गुणवत्ता की जांच की। लातेहार डीसी को सूचना मिली थी कि गोदाम में जो राशन के चावल की सप्लाई की गई है, मॉश्चर और टूटे चावल उसमे है। डीसी के आदेश पर गुरूवार की रात एफसीआई गोदाम को सील कर दिया गया था। शुक्रवार को बीडीओ रेशमा रेखा मिंज और सीओ लवकेश सिंह, एमओ सुमित कुमार तिवारी और प्रभारी एजीएम की मौजूदगी में गोदाम के सील को खोला गया । इसके बाद निदेशक ने राशन की गुणवत्ता की जांच की। निदेशक ने बताया कि जांच में राशन की गुणवत्ता ठीक ठाक पाई गई, लेकिन राशन के बोरे में टैंगिग रसीद नही लगी पाई गई। इससे यह स्पष्ट नही हो पाया कि किस मिल से राशन की आपूर्ति की गई है। जो गम्भीर मामला है। राशन युक्त बोरे टैगिंग रसीद नही लगाना ...