निदेशक ने उत्पादन क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए
रायबरेली, जून 22 -- लालगंज, संवाददाता। रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक एवं मैकेनिकल इंजीनियर अतुल सिंह ने सोमवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना और फोर्ज्ड व्हील प्लांट का दौरा कर उत्पादन कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एमसीएफ के महाप्रबंधक रामन कृष्णन के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कोच और फोर्ज्ड व्हील उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। समीक्षा बैठक में अतुल सिंह ने दोनों इकाइयों द्वारा बीते वर्ष किए गए उत्पादन नवाचारों और उपलब्धियों का आकलन किया। साथ ही उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गुणवत्ता में सुधार लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सबसे पहले फोर्ज्ड व्हील प्लांट का निरीक्षण किया। यहां अधिकारियों के साथ उत्पादन बढ़ाने, अवसंरचना विकास तथा मशीनों की कार्यक्षमता और रखरखाव की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.