फिरोजाबाद, जुलाई 31 -- जलेसर रोड स्थित मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका द्वारा एक छात्र की आंख फोड़ दी तो दूसरे बच्चे के कान का पर्दा फाड़ दिया। छात्र के पिता की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने स्कूल के निदेशक, मैनेजर सहित दो शिक्षिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को एसडीएम और नगर शिक्षाधिकारी स्कूल में जांच करने के लिए स्कूल पहुंचे। अधिकारियों ने आरोपी शिक्षिकाओं, अभिभावकों और बच्चों के बयान दर्ज करते हुए पूरी घटना के बारे में जानकारी ली। जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कोटला रोड श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार का चार वर्षीय पुत्र अनमोल मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में एलकेजी का छात्र है। यह भी पढ़ें- संभल के बाद फिरोजाबाद में टीचर का टॉर्चर; 4 साल के छात्र की आंख में पेंसिल घोंपने का आरोप छह जुलाई को कक्षा में पढ़ाई ...