निदिलपुर में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की नोटिस
चंदौली, मई 10 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के निदिलपुर गांव में सौर स्थान के नाम पर खाली पड़ी ग्राम समाज की 0.117 हेक्टेयर भूमि पर मनबढ़ों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। जिसकी शिकायत होने पर राजस्व विभाग ने कब्जे के विरुद्ध नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर सरकारी भूमि खाली करने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस के बाद कब्जामुक्त कराने की चली कार्रवाईअवैध कब्जे की जानकारी सकलडीहा तहसील अंतर्गत निदिलपुर गांव में आराजी नंबर 528 रकबा 0.117 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि सौर स्थान के नाम दर्ज है। जिस पर पिछले एक दशक से दूसरे गांव के एक मनबढ़ ने कब्जा किया हुआ है। इस वजह से केंद्र एव उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल योजना के तहत उक्त भूमि पर पानी टंकी का निर्माण कार्य होना था। जिसको लेकर कार्यदाई संस्था ने गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.