नित्यानंद यादव बने शहीद जगदेव सेना के राष्ट्रीय महासचिव
जहानाबाद, अगस्त 30 -- अरवल निज संवाददाता। शहीद जगदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि ने अरवल के पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नित्यानंद यादव को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया है। उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए नागमणि ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद के नीति-सिद्धांतों को आगे बढ़ाने, भ्रष्टाचार, अन्याय, शोषण और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। नित्यानंद यादव के मनोनयन पर अरवल जिले के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि उनके राष्ट्रीय महासचिव बनने से संगठन मजबूत होगा और गरीबों एवं वंचितों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.