लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर में नित्यानंद त्रयोदशी पर नित्यानंद प्रभु का आविर्भाव दिवस महा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम ने भगवान का अभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद संकीर्तन, भजन, नृत्य, कथा व भगवान की राजभोग आरती और सभी भक्तों के लिए प्रसादम (भंडारा) हुआ। महामहोत्सव भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ नृत्य एवं कीर्तन कर धूमधाम से मनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...