अल्मोड़ा, दिसम्बर 27 -- देहरादून में हुई उत्तराखंड स्टेट क्रॉस कंट्री में अल्मोड़ा जिले के नितेश सिंह जीना ने अंडर-16 में तीसरा व अंजली उप्रेती ने अंडर-16 महिला में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी के साथ नितेश व अंजली का राष्ट्रीय खेल के लिए चयन हो गया है। दोनों अब जनवरी में झारखंड के रांची में होने वाली प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...