रामगढ़, जनवरी 8 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में इकाई के जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बिहार विधान सभा के विधायक और पूर्व मंत्री नितीन नवीन को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर समाज की ओर से प्रसन्नता और गर्व व्यक्त किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कायस्थ समाज का राजनीतिक इतिहास अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली रहा है, किंतु हाल के वर्षों में राष्ट्रीय स्तर पर समाज का कोई प्रतिनिधि शीर्ष पदों पर नहीं दिख रहा था, जिससे समाज राजनीतिक रूप से हाशिये पर प्रतीत हो रहा था। ऐसे में नितीन नवीन को भाजपा के एक महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपा...