नितिन हत्याकांड: पूर्व भाजपा पार्षद और उसके बेटे पर लगा गैंगस्टर, गिरोह बनाकर खौफ फैला रहे थे
हल्द्वानी, जून 27 -- हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित एसकेएम स्कूल के पास बीते चार जनवरी की रात हुए बहुचर्चित नितिन लोहनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्या के आरोपी और भाजपा के पूर्व पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू और उसके बेटे जय बिष्ट के खिलाफ पुलिस ने 'गैंगस्टर एक्ट' के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में पानी को लेकर चल गई गोली, एक युवक गंभीर रूप से घायल कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपी संगठित गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के बल पर इलाके में खौफ फैला रहे थे। आरोपियों का यह गैंग मानपुर उत्तर क्षेत्र से संचालित हो रहा था। इसमें 24 साल का जय बिष्ट गैंग लीडर और उसका पिता 52 साल का अमित बिष्ट उर्फ चिंटू इस गैंग के सक्रिय सदस्य के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार पिता-पुत्र का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.