पटना, दिसम्बर 15 -- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के अगले साल की शुरुआत में तय दिख रहे भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में ताजपोशी का प्रबल संकेत हैं। भाजपा ने अब तक 11 अध्यक्ष देखे हैं, जिनमें कुछ एक बार पार्टी प्रमुख रहे जबकि कुछ को यह मौका कई बार मिला। अगर जेपी नड्डा के बाद बीजेपी नितिन नवीन को अध्यक्ष चुनती है तो एक मामले में वो भाजपा के संस्थापक नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी की लीग में शामिल हो जाएंगे। वाजपेयी और आडवाणी भाजपा की पूर्ववर्ती पार्टी जनसंघ के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वाजपेयी जब पहली बार जनसंघ के अध्यक्ष बने तब वो 44 साल के थे। आडवाणी जब बने तो वो 46 साल के थे और नितिन नवीन 2026 की शुरुआत में पार्टी चीफ बनते हैं तो वो 45 के होंगे। जनसंघ और भाजपा को मिलाकर अब तक 21 नेता अध्यक्ष रहे हैं। श्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.