पटना, मई 24 -- Khesari Lal Yadav Meet Nitin Nabin: बिहार के सियासत में एक नई हलचल हुई है। इस बार भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता खेसारी लाल यादव नितिन नवीन की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। दरअसल शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर नितिन नवीन पटना में थे और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा था। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का भी नाम है। नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राजद नेता और भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। नितिन नवीन के साथ खेसारी लाल यादव की हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। खेसारी लाल के नितिन नवीन और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद यह भी ...