पटना, दिसम्बर 17 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट की। उन्हें पदभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन कार्य में निपुण श्री नवीन के युवा नेतृत्व से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। श्री चौधरी ने कहा कि नितिन नवीन को राष्ट्रीय दायित्व मिलना बिहार की युवा पीढ़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के विश्वास का प्रतीक है। यह राष्ट्रीय फलक पर बिहार की युवा पीढ़ी का सम्मान भी है। उन्होंने आगे कहा कि नितिन नवीन के समर्पण भाव, सबको साथ लेकर काम करने की शैली और उनके युवा जोश का लाभ भाजपा को अगले साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल विधानसभाओं के चुनाव में अवश्य मिलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...