नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Rajya Sabha Oath: बिहार से चुने गए चार राज्यसभा सांसद आज पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। उपराष्टपति सीपी राधाकृष्णन उन्हें शपथ दिलाएंगे। इन चार सदस्यों में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का नाम भी शामिल है। उनके अलावे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के जीवेश कुमार शामिल हैं। बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार 10 अप्रैल को ही शपथ ग्रहण कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और नीतीश कुमार पहली बार राज्यसभा पहुंचे हैं। भाजपा नेता जीवेश राम भी पहली बार सांसद बने हैं। उपेंद्र कुशवारा लगातार दूसरी बार राज्यसभा जाने का मौका मिला है। नितिन नवीन इससे पहले बिहार में बांकीपुर के विधायक ...