पटना, मई 24 -- Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को हरा देगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव साल 2025 के विधानसभा चुनावों में राजग की जीत के बाद उसके "पहले वर्ष पर जनमत संग्रह" जैसा होगा। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वह खुद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार होंगे। अब भले ही प्रशांत किशोर ने इस सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बातों से इस बात का साफ इशारा मिला है कि पीके से बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में ताल ठोक सकते हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्र...