लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता दो दिवसीय लखनऊ प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन रविवार को विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे। यहां पर वह अलग-अलग क्षेत्र के प्रांत प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक व उसके अनुसांगिक संगठनों के पदाधाकारियों से मुलाकात की। प्रदेश व राजधानी में राजनीतिक स्थितियों पर विचार मंथन किया।नितिन नबीन अपराह्न लगभग 12:30 बजे जियामऊ स्थित विश्व संवाद केन्द्र पहुंचे। उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी थे, लेकिन बैठक में सिर्फ राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी रही। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लगभग 20 पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे तक चली बैठक पूरी तरह गोपनीय रही। यह भी पढ़ें- शर्मा जी की चाय की चुस्की के साथ 2027 का सियासी संदेश...BJP चीफ नितिन नवीन ने वीडियो शेयर किया सू...