हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 7 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार के भाजपा विधायक विनय बिहारी की क्लास लगा दी। सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे विधायक को भाजपा अध्यक्ष ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। नितिन नवीन ने विनय बिहार से कहा कि वह सार्वजनिक रूप से सरकार के खिलाफ कोई बयानबाजी ना करें। अगर वह ऐसा करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया से विधायक विनय बिहारी बीते कुछ महीनों से सरकार के खिलाफ खुलकर बयान दे रहे हैं, जिससे सत्ताधारी दल में असहज की स्थिति बन रही थी। दरअसल, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। विधान परिषद चुनाव में सफलता के लिए प्रदेश के नेताओं ...