पटना, मार्च 30 -- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज बयान जारी करते हुए कहा कि मैं आज विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी द्वारा उन्हें दी गई नई जिम्मेदारी के तहत वे अब व्यापक स्तर पर काम करेंगे। इससे पहले कल इस्तीफा नहीं देने के बाद राजनीतिक गलियारों में बिहार के अगले सीएम को लेकर नितिन के नाम की चर्चा होने लगी थी। इस्तीफा देने के बदले वे असम चले गए थे। लेकिन अब उन्होने साफ कर दिया है कि वे विधायकी से इस्तीफा देंगे। वहीं बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को ही विधानसभा से इस्तीफे का पत्र मुझे दिय थे, जिसे मैं आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार को सौंप रहा हूं। नितिन नवीन ने अपने संदेश में कहा कि वह अपने क्षेत्र और पूरे बिहार के विकास के लिए पहले की तरह ही...