नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में 'भाजपा को जानो' अभियान के तहत यूरोपीय संघ के 23 सदस्य देशों के मिशन प्रमुखों और भारत में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के राजदूत के साथ मुलाकात की। बैठक के दौरान नितिन नवीन ने भाजपा की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में इसके विकास के बारे में बताया। उन्होंने पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूत जुड़ाव, अनुशासित संगठनात्मक ढांचे और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। बैठक में अपने शुरुआती संबोधन में, भारत में यूरोपीय संघ प्रतिनिधिमंडल के राजदूत ने भाजपा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की बातचीत से भारत की लोकतांत्रिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं की गहरी समझ विकसित करने...