नई दिल्ली, जून 3 -- नई दिल्ली, विसं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। नवीन ने इस दुर्घटना को अत्यंत दुखद, पीड़ादायक एवं हृदयविदारक बताते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।नवीन ने कहा कि आग लगने की घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। किसी भी परिवार के लिए अपने प्रियजनों को इस प्रकार अचानक खो देना अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में पूरा देश शोकाकुल परिवारों के साथ खड़ा है और सभी की संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। यह भी पढ़ें- नितिन नवीन ने मालवीय नगर की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्...