बलरामपुर, जनवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर कार्यभार संभाला है। उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यालय अटल भवन में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके कुशल मार्गदर्शन में पार्टी राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकास के कार्यों को नई गति देगी। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और मजबूती का संदेश देते हुए नितिन नबीन के नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास जताया। यह क्षण पार्टी के लि...