मुंगेर, दिसम्बर 15 -- मुंगेर , निज़ संवाददाता। बिहार सरकार के पथ निर्माण एवं नगर विकास मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। रविवार की देर शाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर भाजपा नेता आशुतोष पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर एवं मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सोमू सिन्हा , शंभू शरण राय, पूर्व महामंत्री अरुण सिंह ,बुथ अध्यक्ष दीपक केसरी, जिला युवा मोर्चा महामंत्री शशि शंकर प्रसाद, विजय सिंह कुशवाहा, चंचल जलन, हिमांशु जोशी, नगर अध्यक्ष अमर रत्नम सहित अन्य कार्यकर्ताएं मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.