पटना, जनवरी 14 -- मकर संक्रांति पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने 16 जनवरी को दही-चूड़ा भोज का आयोजन रखा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। आयोजन न्यू पटना क्लब में होगा। मालूम हो कि श्री नवीन मकर संक्रांति पर वर्षों से भोज का आयोजन करते रहे हैं। इस बार का भोज खास है कि पार्टी में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। जल्द ही वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। श्री नवीन बिहार दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पटना में स्वागत करने को पार्टी नेता-कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.