रांची, फरवरी 23 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो से औपचारिक मुलाकात हुई। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर सुदेश महतो ने उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की, कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और ज्यादा मजबूत होगा। दोनों नेताओं के बीच झारखंड एनडीए को मजबूत करने के साथ ही आसन्न बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.