लखनऊ, जुलाई 4 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने उस समय असहज स्थिति पैदा हो गयी, जब उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे और मुख्य द्वार बंद था। सुरक्षा कर्मियों ने गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन देर होता देख वह गाड़ी से उतरे और छोटे गेट से छुककर पैदल ही चले गये।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अपने स्वागत रथ पर सवार होकर अपराह्न लगभग 1:55 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उसके लगभग 10 मिनट बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी अपने काफिले के साथ पहुंचे। गेट बंद था। बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात थे। आगे की सीट पर बैठे ब्रजेश पाठक को देखकर सुरक्षाकर्मी मुख्य द्वार खुलवाने के लिए दौड़े। यह भी पढ़ें- वे घड़ियासी आंसू बहा रहे, बेहतर होगा... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर नितिन नवीन ने अखिलेश को घेरा लेकिन गेट खुलवा पाने में...