प्रयागराज, जून 13 -- भारतीय वैश्य चेतना महासभा की कार्यकारिणी का गठन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद गांधी ने प्रदेश महामंत्री रमेश केसरवानी की सहमति पर शंकर लाल केसरवानी को मंडल प्रभारी, धीरेन्द्र केसरवानी को मंडल महामंत्री, नितिन चौरसिया को जिलाध्यक्ष, धर्मेंद्र जायसवाल को जिला महामंत्री बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विनोद केसरवानी, संतोष केसरवानी, मनोज अग्रहरि, अनूप केसरवानी, सुभाष केसरवानी, आनंद गुप्ता, शिव कुमार केसरवानी, अभिषेक गुप्ता, आनंद अग्रहरि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...