आगरा, दिसम्बर 14 -- उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ आगरा रेल मंडल की ईदगाह ब्रांच का गठन हुआ है। भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष हरिवल्लभ दीक्षित की अध्यक्षता में हुई बैठक में ईदगाह शाखा का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से नितिन गोयल को शाखा अध्यक्ष, सजल अग्रवाल को शाखा मंत्री, मोहर सिंह महावर व करण नेमा को संयुक्त मंत्री, केदार सिंह गुर्जर को संगठन मंत्री, रविन्द्र सिंह तोमर को कोषाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। बैठक का संचालन मंडल मंत्री बंशी बदन झा ने किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रेलकर्मियों के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.