हजारीबाग, मार्च 26 -- चौपारण प्रतिनिधि बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने लंबित परियोजनाओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। विधायक ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि गोरहर से चोरदाहा के बीच पिछले 8 वर्षों से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है, जो आज भी अधूरा है। उन्होंने विशेष रूप से चौपारण और बरकठा में बन रहे फ्लाईओवर निर्माण की धीमी गति पर चिंता जाहिर की और इसमें तेजी लाने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में बरती जा रही लापरवाही के कारण अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। विधायक ने चौपारण से चोरदाहा तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य को जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने दनुआ घाटी में लगातार हो रहे हादसों का हवाला देते हुए...