नई दिल्ली, जून 13 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता के लिए खबरों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म थिएटर में रिलीज हो गई है। पहले दिन बेशक अच्छी कमाई नहीं कर पाई हो। लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्ट्रेस की फिल्म की तारीफ कर दी है। फिल्म 26/11 अटैक के दौरान एक हॉस्पिटल की नर्सों की बहादुरी की कहानी पर बेस्ड है। पहले दिन फिल्म खास कमाई नहीं कर पाई। अब पहले वीकेंड से उम्मीदें हैं।नितिन गडकरी ने की कंगना रनौत की फिल्म की तारीफ नितिन गडकरी ने हाल में फिल्म का ग्रैंड प्रीमियर अटेंड किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म में उन्हें उस ट्रैजिक अटैक की याद दिला दी। फिल्म में हेल्थकेयर वर्कर की हिम्मत को हाईलाइट किया गया है। नितिन गडकरी ने कहा, 'फिल्म भारत भाग्य विधाता पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। जब टेर...