कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता पुरुष एकल में विमन्यु अग्रवाल ने नितिन जशनानी को 6-4 से हराकर खिताब जीता। पूरे मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला।आर्य नगर स्थित टीएसएच के टेनिस कोर्ट में चल रही टीएसएच सिग्नेचर लॉन टेनिस डे टूर्नामेंट 2026 का समापन हुआ। प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में अभिनव भाटिया और नितेश कुमार सिंह संयुक्त रूप से दूसरे उपविजेता रहे। मेंस डबल्स में ऋषभ गोयल और शिवम की जोड़ी ने रोमांचक फाइनल में गौतम खेमका और विशाल खन्ना को 8-6 (टाईब्रेकर) में हराकर खिताब जीता। वहीं विमन्यु अग्रवाल-नितिन जशनानी और दक्ष खंडेलवाल-हरजस कलसी की जोड़ियां दूसरी उपविजेता रहीं। 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल्स में गौतम खेमका और विशाल खन्ना की जोड़ी ने अजय गुप्ता और डॉ. डीके जैपुरिया को 6-3 से हराकर खिताब जीता। अं...