मोतिहारी, जनवरी 20 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। स्टेशन रोड स्थित गांधी कॉम्प्लेक्स में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्विरोध निर्वाचित होने का सीधा प्रसारण मंगलवार को कार्यकर्ताओं के द्वारा देखा गया। जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि भाजपा में आज से नवीन युग की शुरुआत हुई है। यह बिहार के लिए गौरव और गर्व का क्षण है। पार्टी नेता पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा कि नितिन नवीन का निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक आम कार्यकर्ता का सम्मान है। मौके पर उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहिब्बुल हक, उपाध्यक्ष मीना मिश्रा व सुधांशु रंजन, महासचिव योगेंद्र प्रसाद व संजय चौधरी, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सुधीर गुप्ता, साजिद रजा, पप्पू पांडेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीता शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बब्लू...