नितिन के दौरे में चंदा चोरी का दिखा गुस्सा: अखिलेश
लखनऊ, जुलाई 5 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के यूपी के पहले दौरे का 'चढ़ावा-चंदा-दान चोरी' के गुस्से से जनता ने उनका बहिष्कार तो किया ही है, क्या डबल इंजन की टकराहट भी इस सन्नाटे की वजह है?अखिलेश ने कहा है कि दरअसल यूपी का भाजपा संगठन जन-आक्रोश के डर के मारे अपने घरों में दुबका बैठा है या प्रदेश से बाहर भाग गया है। कुछ लोग तो जरूर दिखे, नव-निर्मित अध्यक्ष हाथ हिलाने के लिए तरसते दिखाई न देते। आज उन्हें भी पता चला होगा कि '5' बड़ा या '7'। भगवान से धोखा करने वालों का दुर्भाग्य देखिए कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वालों का झंडा तक उठाने वाले अब कोई नहीं बचा, वो भी किराये पर ही लाए गए। यह भी पढ़ें- सपा की साइकिल कबाड़ में जाएगी, 2027 में BJP हैट्रिक लगाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.