कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए लीग में वाईएमसीसी, इग्लेट और डायमंड एकादश ने अपने-अपने मुकाबले में जीत दर्ज की। वहीं, सी स्पोर्टिंग को वॉकओवर मिला। लीग के जूनियर डिवीजन में केस्को एकादश ने गांधीग्राम एकादश को 15 रन से शिकस्त दी।मंधना स्थित चंद्रा मैदान में हुए मैच में स्पार्क एकादश ने 37 ओवर में नौ विकेट पर 233 रन बनाए। टीम की ओर से माही ने 64 रन, हर्ष ने 56 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान राहुल पाल ने चार विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वाईएमसीसी एकादश ने नितिन पाल ने 106 रन की बदौलत चार विकेट से जीत दर्ज की। नितिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। एवरेस्ट मैदान हुए दूसरे मैच में कानपुर इग्लेट ने 40 ओवर में सात विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी खेरापति एकादश की टीम 39...