कानपुर, जून 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रथम अंडर-15 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी ने शिवा क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से हराया। नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कॉलेज स्पोर्ट्स मैदान पर हुए मैच में शिवा क्रिकेट एकेडमी ने 25 ओवर में आठ विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से हम्माद इराकी ने 43 रन बनाए। गेंदबाजी में नितिन कुमार ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी कॉमर्शियल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अनिरुद्ध सिंह ने 55 रन, कृष्ण पांडे ने नाबाद 37 रन बनाए। गेंदबाजी में रितेश ने दो विकेट लिए। नितिन कुमार मैन ऑफ द मैच बने।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...