पटना, दिसम्बर 14 -- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। नवीन की पहचान एक युवा, ऊर्जावान और कर्मठ नेता की रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि नितिन नवीन अपने संगठनात्मक कौशल का परिचय देते हुए इस महती भूमिका का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...