● पंकज कुमार पाण्डेय, जून 10 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम बुधवार को एक और उपलब्धि जुड़ गई। निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिन (12 वर्ष और 15 दिन) पूरे कर वे सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। इससे पूर्व जवाहरलाल नेहरू लगातार 4398 दिन यानी 12 साल 14 दिन प्रधानमंत्री रहे थे। नेहरू 15 अगस्त, 1947 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन वर्ष 1952 में लोकसभा चुनाव के पहले तक वह पांच साल अंतरिम सरकार के प्रमुख के पद पर रहे थे। वे तब तक चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री नहीं बने थे। नरेंद्र मोदी वर्ष 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती स्वयं अपनी ही छवि से थी। चुनाव के वक्त ही गुजरात मॉडल का नैरेटिव राष्ट्रीय स्तर पर विकास का पर्याय बन चुका था। मोदी को इसे राष्ट्रीय स्तर पर सही साबित ...