गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर, संवाददाता। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत हक की बात जिलाधिकारी के साथ एवं शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को रायफल क्लब सभागार में डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें महिलाओं एवं बालिकाओं से जुड़े विभिन्न समाजिक मुद्दे जैसे लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर उत्पीड़न, जमीन विवाद, और बाल विवाह पर खुल कर चर्चा हुई। इस दौरान घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, प्रेम विवाह, शौचालय, आवास, समूह से संबंधित 27 मामला सामने आया। डीएम ने सभी शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुये संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि निडर होकर अपनी समस्यायें प्रशासन के समक्ष रखें, शासन प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.