अंबेडकर नगर, मार्च 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। डीएम अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ उनकी सुरक्षा व अन्य विषयों परबैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम व एसपी ने व्यापारियों, उद्यमियों की समस्याओं को सुना और प्राथकिता से निस्तारण करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम व एसपी ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों एवं आमजन की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। यदि किसी व्यापारी या उद्यमी पर किसी प्रकार का अनुचित दबाव बनाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल प्रशासन व पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी व्यापारी या उद्यमी को किसी...