अररिया, फरवरी 27 -- अररिया, संवाददाता लेटी में आयोजित समारोह के दौरान गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वीर सावरकर केवल स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा थे बल्कि निडर शभक्त भी थे। इस मौके पर गृह मंत्री ने कहा कि वीर सावरकर के कलम में भी ताकत थी। उन्होंने अपने गद्य और पद्य दोनों के माध्यम से लोगों में देशभक्ति का ज्वार जगाया। गृह मंत्री ने आगे कहा कि 1857 के सशस्त्र क्रांति को स्वतंत्रता संग्राम की दृष्टि से देखने का नजरिया वीर सावरकर ने ही दिया। उसके पूर्व उस क्रांति को विप्लव के रूप में देखा जाता था। इसी दृष्टिकोण ने देश वासियों में गुलामी की जंजीर तो तोड़ फेंकने का जज्बा पैदा किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...