निटाल बस्ती में घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
किशनगंज, जून 3 -- ठाकुरगंज। ठाकुरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या-06 स्थित निटाल बस्ती में मंगलवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों सहित लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में मायूसी छा गई है, वहीं मोहल्ले के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
चोरी की घटना पीड़ित गृहस्वामी गोपाल अधिकारी ने ठाकुरगंज थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
चोरी गए सामान चोर 56 हजार रुपये नकद के अलावा दो मंगलसूत्र, बच्चे की सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, कान के आभूषण, ईयरिंग समेत अन्य स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गए।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.