बांका, जून 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। घरों, दुकानों, स्कूलों और मंदिरों को निशाना बनाने के बाद अब चोरों ने बिजली व्यवस्था पर भी हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। यह भी पढ़ें- निझरी गांव में ट्रांसफार्मर से क्वॉयल की हुई चोरी, विद्युत व्यवस्था चरमराईघटना का विवरण ताजा मामला थाना क्षेत्र के निझरी गांव का है, जहां अज्ञात चोरों ने 16 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से तांबे की कॉयल चोरी कर ली। घटना के बाद गांव से विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात चोरों ने सुनियोजित तरीके से ट्रांसफार्मर से जुड़े 11 हजार वोल्ट के तार को डिस्कनेक्ट कर ट्रांसफार्मर के अंदर लगी तांबे की कॉयल निकाल लिया। हैरत की ब...