भदोही, मार्च 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित 22 प्राइवेट आईटीआई संस्थानों की जांच हो चुकी है। संस्थानों में जांच के लिए सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा आठ अधिकारियों को नामित किया गयाथा। नामित अधिकारी निर्धारित तिथियों के अंदर ही जांच कर रिपोर्ट प्रेषित कर दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही संबंधित आईटीआई संस्थानों के विरुद्ध विभागीय स्तर से कार्रवई की जाएागी। रिपोर्ट में कमी मिलने पर संस्थान की मान्यता खत्म करने के साथ ही विभागीय स्तर से कार्रवाई होगी। जांच को लेकर निजी संस्थानों के संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है। निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर विभागीय अधिकारी जांच रिपोर्ट प्रेषित कर चुके हैं। सीडीओ ने बताया कि जिले में संचालित प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.