निजी 138 अस्पतालों की जांच रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित
भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित 60 नर्सिंग होम समेत कुल 138 निजी चिकित्सालयों की जांच तीन सदस्यीय टीम द्वारा की गई। जांच के बाद रिपोर्ट सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक को प्रेषित कर दी गई है। नामित अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर एक दर्जन से अधिक निजी चिकित्सालयों को नोटिस जारी की जाएगी। अस्पतालों में इलाज की सुविधा मानकों के अनुरूप है या नहीं, इसकी जांच के लिए एक माह पूर्व तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया था। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि 60 नर्सिंग होम समेत कुल 138 निजी चिकित्सालय पंजीकृत हैं। इनकी जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई थी, जिसमें एंबुलेंस नोडल अधिकारी, डिप्टी सीएमओ सहित एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। टीम ने अस्पतालों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की।जांच में यह देखा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.