आगरा, अप्रैल 21 -- शहर के सोरों गेट स्थित निजी हॉस्पीटल में एक वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने भी मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल करेगी। परिजनों के मुताबिक एटा जनपद के थाना जशरतपुर क्षेत्र के सरोट नगरिया गांव निवासी 65 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी हरीश चंद्र को उपचार के लिए कासगंज शहर के सोरों गेट स्थित निजी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि उपचार के दौरान वृद्धा को घबराहत हुई। वृद्धा अस्पताल के बेड से उठकर बाहर की ओर निकली, तभी उसकी मौत हो गई। वृद्धा की मौत की जानकारी के बाद परिजनों ने अस्पताल में मरीज की देखरेख में अन...