मिर्जापुर, मई 17 -- मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी स्थित निजी हास्पिटल में हंगामा का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रसव के नाम पर 70 हजार रुपये मांगने का आरोप लगा है। 12 मई को एक गर्भवती महिला अस्पताल में भर्ती हुई। उसे मृत बच्चा पैदा हुआ। वीडियो में परिजन कह रहे हैकि 40 हजार रुपये आपरेशन के पूर्व जमा कराया गया था। उसके बाद 30 हजार रुपये और मांगा जा रहा है। फिलहाल वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में अस्पताल के डा. वरुण मौर्या ने बताया कि बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा मृत बच्चा पैदा हुआ था। 70 हजार रुपये मांगने का आरोप झूठा है। आपरेशन से प्रसव के लिए 36 हजार रुपये जमा कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...