गोपालगंज, अप्रैल 3 -- कटेया, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के जनता बाजार में बाजार जा रहे एक निजी स्कूल के संचालक पर लाठी व लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इस मामले में तीन नामजद एवं छह अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सदर अस्पताल गोपालगंज के इमरजेंसी वार्ड में इलाजरत स्कूल संचालक जनता बाजार निवासी योगेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 31 मार्च की दोपहर वह घर से सामान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। तभी लोहटी निवासी गुड्डन पांडेय, सिंटू पांडेय, रवि पांडेय एवं छह अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए । शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे,जिसके बाद सभी आरोपित धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। उन्हें पीएचसी पंचदेवरी ले जाया गया,जहां ...