बलिया, अप्रैल 11 -- बैरिया। छात्र नेता नितेश कुमार सिंह ने पिछले संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था और इसके माध्यम से तहसील क्षेत्र के निजी विद्यालयों द्वारा अविभावकों एवं छात्रों का आर्थिक शोषण विद्यालयों के प्रबंधकों द्वारा शुल्क वृद्धि एवं प्रत्येक वर्ष ड्रेस व पुस्तकों में परिवर्तन और परिवहन शुल्क अनियमित तरीके से बढ़ाए जाने पर रोक लगाने की गुहार लगाई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने बीएसए मनीष कुमार सिंह को सख्ती करने का निर्देश दिया था। बीएसए ने बीईओ को पत्र भेजकर इसकी जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। बावजूद निजी स्कूल संचालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस सम्बंध में बीईओ बैरिया पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि यह मामला मेरे अधिकार क्षेत्र के बाहर है। उधर, छात्रनेता नितेश सिंह ने चेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.