देहरादून, अप्रैल 21 -- साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा दे 34 वर्षीय शिक्षक से 51 लाख रुपये ठग लिए। करीब छह महीने तक शिक्षक के संपर्क में रहे साइबर ठगों ने अलग-अलग खातों में रकम जमा कराकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत पर मंगलवार को साइबर अपराध थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। निजी स्कूल के शिक्षक और रीठा मंडी निवासी अदनान अली खान ने साइबर अपराध थाने में तहरीर दी। बताया कि 27 सितंबर को वह टेलीग्राम के जरिए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के संपर्क में आए थे। यहां ठगों ने उन्हें निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच दिया और उनका एक ट्रेडिंग अकाउंट खोल दिया। ठगों ने पीड़ित का भरोसा जीतने के लिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से अपनी बताई एप्लिकेशन डाउनलोड कराई। इस एप के जरिए अदनान ट्रेडिंग करने लगे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.