जहानाबाद, अप्रैल 6 -- करपी, निज संवाददाता। किंजर थाना क्षेत्र के बाजितपुर मोड़ के समीप संचालित एक निजी स्कूल एवं कोचिंग सेंटर के संचालक संतोष कुमार की सोमवार की शाम कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करपी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में घायल के भाई वीरेंद्र कुमार ने बताया कि संतोष कुमार पब्लिक स्कूल एवं संतोष कोचिंग सेंटर का संचालन करते हैं। सोमवार की शाम कोचहसा गांव निवासी राहुल कुमार, रोहित कुमार एवं छोटे कुमार लोहे की रॉड लेकर वहां पहुंचे और संतोष कुमार पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों द्वारा पहले से रंगदारी की मांग की जा रही थी, जि...